रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए


Title: रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए -  Roz Akeli aaye, roz akeli jaaye
Film: Mere Apne
Music Director: Salil Choudhary
Lyricist: Gulzar
Singer: Lata Mangeshkar


रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए
चाँद कटोरा लिए भिखारन रात 
रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए 

मोतियों जैसे तारे, आँचल में हैं सारे
जाने ये फिर क्या माँगे भिखारन रात 
रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए 

जोगन जैसी लागे, न सोए न जागे 
गली-गली में जाए भिखारन रात 
रोज़ अकेली आए... 

रोज़ लगाए फेरा, है कोई नन्हा सवेरा
गोद में भर दो, आई भिखारन रात 
रोज़ अकेली आए, रोज़ अकेली जाए
चाँद कटोरा लिए भिखारन रात 

No comments:

Post a Comment

We do our best to provide you with the correct lyrics. However, Sometimes we make mistakes. So If you find any mistake in the lyrics, Please let us know in the comment.