और आहिस्ता कीजिये बातें

Title - और आहिस्ता कीजिये बातें - Aur aahista kijiye baaten
Album - Wo chaandni Raaten
Lyricist : Zafar Gorakhpuri,
Singer : Pankaj Udhas

और आहिस्ता कीजिये बातें
धड़कनें कोई सुन रहा होगा 
लब्ज़ गिरने ना पाये होंठों से 
वक़्त के हाथ इनको चुन लेंगे 
कान रखते हैं यह दरों-दीवार 
राज की सारी बात सुन लेंगे 
और आहिस्ता कीजिये बातें 

ऐसे बोलो के दिल का अफ़साना 
दिल सुने और निगाह दोहराये 
अपने चारों तरफ की यह दुनियाँ 
साँस का शोर भी ना सुन पाये, 
ना सुन पाये 

आईये बंद कर ले दरवाजे 
रात सपने चुरा ना ले जाये कोई 
झोंका हवा का आवारा दिल की 
बातों को उड़ा ना ले जाये , 
ना ले जाये 

आज इतने करीब आ जाओ 
दूरियों का कहीं निशान ना रहें 
ऐसे एक दूसरे में गुम हो जायें 
फासला कोई दरमियाँ ना रह जाये ,
ना रह जाये

और आहिस्ता कीजिये बातें
धड़कनें कोई सुन रहा होगा 

No comments:

Post a Comment

We do our best to provide you with the correct lyrics. However, Sometimes we make mistakes. So If you find any mistake in the lyrics, Please let us know in the comment.