स्वीटा...किल दिल...


गाना - किल दिल..  - Kil Dil  
फिल्म - किल दिल - Kil Dil - 
गीतकार : गुलज़ार 
संगीतकार : शंकर-इशान-लॉय  
गायक : शंकर महादेवन, सोनू निगम  

वॉव वॉव
वॉव वॉव वॉव
वॉव-वॉव वॉव-वॉव-वॉव

तारा… देख तारा..
आसमान पे लटका है बेचारा..
ये ज़मीन...गर्दिशों में थी
घूम, घूम, घूम के मारा यारा
हम भी कहीं.. लटके नहीं
रोको ज़मीन..
दो ही दिन का है तमाशा
पाशा.. ओ..मेरे पाशा..
यार पाशा
जी भर के, जी भर ले
आज है, आज है, आज है, आज है
कल कुछ नहीं

क क क किल किल, द द द दिल दिल
क क क किल किल, द द द दिल दिल


महंगी है ये ज़िन्दगी
कोई छोटा सौदा नहीं
ऊंची खजुरी है ये
गमले का पौधा नहीं

जान भी ये तेरी नहीं
कल तक चली जायेगी
घर भी चला जाएगा
जब ये गली जायेगी

जम के जीने दो, दिन चार
ले कम ही जीले....
पीना पड़े तो गम ही पीले.. तू तू तू.
तू यारा

यारों की यारियाँ जिंदा रहेंगी
तारों की झाड़ियाँ नाका करेंगी
तारों ने पाला है तो तो तो...

क क क किल किल, द द द दिल दिल
क क क किल किल, द द द दिल दिल


गाना - स्वीटा..  - Sweeta  
फिल्म - किल दिल - Kil Dil - 
गीतकार : गुलज़ार 
संगीतकार : शंकर-इशान-लॉय  
गायक : अदनान सामी

मैं आँखों से पहचानता हूँ...अच्छे से हैं वो भले से
घर का पता भी न दें तो, एक बार मिल ले गले से ...
आँखों से आँखों ने क्या चख लिया है
मीठा लगा सीने में रख लिया है
चॉकलेट के टुकड़े होंट हैं तेरे
शहद के कतरे, स्वीटा... तुझसे नहीं कोई मीठा !

दिल दिल दिल दिल मसखरी कर रहा है
फिर मुझपे हँसने लगा है
फिर साँस तेज़ हो गयी है
फिर मुझको डंसने लगा है
हलके नशे में रहने लगा हूँ
अपने ही आप से से ही कहने लगा हूँ..
गहरी गर्मी में शरबत-ए-जम जम
रूऑफ़जा तू...स्वीटा...
तुझसे नहीं कोई मीठा..

No comments:

Post a Comment

We do our best to provide you with the correct lyrics. However, Sometimes we make mistakes. So If you find any mistake in the lyrics, Please let us know in the comment.