फिल्म हैदर के दोनों गाने


आज की शाम कलाम-ए-मोहब्बत पर सुनिए दो बेहतरीन नए गीत जिसे लिखा है गुलज़ार साहब ने और संगीत दिया है विशाल भरद्वाज ने. ये विशाल भरद्वाज की नयी फिल्म "हैदर" के दो गीत हैं. इस फिल्म के बाकी गीत अभी तक रिलीज नहीं किये गए हैं, सिर्फ यही दो गीत अभी तक रिलीज किये हैं. दोनों ही गीतों में काश्मीर का फ्लेवर आप महसूस कर सकते हैं.

पहला गाना है, "बिस्मिल" जिसे कश्मीर के सूर्य मंदिर में फिल्माया गया है. फिल्म के मुख्य एक्टर शाहिद कपूर ने कहा, कि ये उनके अब तक के फ़िल्मी कैरिअर का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे अलग गीत है. इस गीत को फिल्माने में भी बहुत मेहनत करनी पड़ी थी. इस गीत में एक कहानी कही गयी है, दो प्रेमियों की कहानी. इसे गया है सुखविंदर सिंह ने. दूसरा गाना है, विशाल ददलानी की आवाज़ में, "आओ न..."


गाना - बिस्मिल बिस्मिल बुलबुल-ए-बिस्मिल - Bismil Bismil
फिल्म - हैदर - Haidar -
गीतकार : गुलज़ार
संगीतकार : विशाल भरद्वाज
गायक : सुखविंदर सिंह 

बिस्मिल बिस्मिल बुलबुल-ए-बिस्मिल
मत मिल, मत मिल, गुल से मत मिल
बिस्मिल बिस्मिल बुलबुल-ए-बिस्मिल
मत मिल, मत मिल, गुल से मत मिल
बिस्मिल बिस्मिल बुलबुल-ए-बिस्मिल
ऐ-दिल-ए-बुलबुल बुलबुल-ए-बिस्मिल 
मुश्किल-ए-दिल भी मुश्किल होती है

दिल धड़के, दिल दिल धड़के तो
दिल धड़के, दिल दिल धड़के तो
धड़कन-ए-दिल भी हरकत-ए-दिल होती हैं
खुशबु-ए-गुल में इश्क भरा है  
मत मिल, मत मिल, गुल से मत मिल
ऐ बुलबुल-ए-बिस्मिल
मत मिल, मत मिल, गुल से मत मिल
ऐ बुलबुल-ए-बिस्मिल

हो सुन ले ज़माना समझाता हूँ
तेरी कहानी दोहराता हूँ
ऐ-दिल-ए-बुलबुल बुलबुल-ए-बिस्मिल
ऐ-दिल-ए-बुलबुल बुलबुल-ए-बिस्मिल 

एक जोड़ा था, नर-मादा का 
भोली थी बुलबुल, नर सादा था 
एक जोड़ा था, नर-मादा का 
भोली थी बुलबुल, नर सादा था 
बर्फ गिरी करती थी जब 
भर जाती थी कोहसारों में 

एक बाज़ बड़ा बदनीयत था 
हाँ एक बाज़ बड़ा बदनीयत था 
उड़ता था सब सब्ज़ जारों में  
पंखों में उसके मौत छुपी थी 
महफ़िल महफ़िल ढूंढ रहा था 
महलों की मंजिल  
महफ़िल महफ़िल ढूंढ रहा था 
महलों की मंजिल  

बुलबुल के ख्वाबों में जाकर 
ज़हर के डंक लगाये थे 
खुशबू-ए-गुल में ज़हर भरा 
और मादा को भिजवाये थे 
ज़हर के डंक लगाए थे 
बुलबुल के ख्वाबों में जाकर 
मादा को भिजवाये थे  
ज़हर के डंक लगाए थे 
ओ वादी में छिड़का  बारूद 
झील में जाल बिछा डाले 
छुरियों से बेचारे नर के 
छुरियों से बेचारे नर के
दोनों पंख कटा डाले

अरे दिल दिल दिल दिल झूठ कहे ये
झूठ कहे बुजदिल..
मत मिल, मत मिल, गुल से मत मिल
ऐ-बुलबुल-ए-बिस्मिल
ऐ-बुलबुल-ए-बिस्मिल 

ज़ख़्मी नर को कैद किया
कैद किया..कैद किया..
जंजीरों में बंधवाया
बारामुला के शीरी पुल से
फिर पानी में फेंकवाया
झेलम झेलम लाल लाल हुआ
लाल लाल हुआ लाल
झेलम झेलम लाल लाल हुआ
लाल लाल हुआ लाल
कश्मीर के पानी की तासीरें
खुल गयी जंजीरें, तकदीरें 

जिंदा है वो जिंदा होगा 
मुजरिम फिर शर्मिंदा होगा 
जिंदा है वो जिंदा होगा 
मुजरिम फिर शर्मिंदा होगा 
जिंदा है वो जिंदा होगा 
मुजरिम फिर शर्मिंदा होगा 

होश में आजा, होश में आजा 
ऐ-बुलबुल-ए-बिस्मिल
ऐ-बुलबुल-ए-बिस्मिल 
खुशबु ए-गुल में ज़हर भरा है
होश में आजा होश में आजा
ऐ-बुलबुल-ए-बिस्मिल..
होश में आजा होश में आजा 
ऐ-बुलबुल-ए-बिस्मिल..



गाना - आओ न - Aao na 
फिल्म - हैदर - Haidar -
गीतकार : गुलज़ार
संगीतकार : विशाल भरद्वाज
गायक : विशाल ददलानी  

जलेगी जलेगी जलेगी
दिए से जल रही सारी ज़िदगी, ओ..
जलेगी जलेगी जलेगी,
दिए से जल रही सारी ज़िदगी, ओ

नहीं बुझे, बुझे नहीं 
हवा से बुझे नहीं सारी ज़िन्दगी, ओ.. 

एक फूंक से मियाँ , सब उड़ गया धुंआ 
वो जो सांस की, एक फाँस थी 
वो निकल गयी, जो खराश थी 
अमाँ सीने की, वो खलिश गयी 
बेकरारियाँ..बीमारियाँ गयी 

अब तो आओ...
जान मेरी, सो भी जाओ 
अरे आओ न
कि जाँ गयी, जहाँ गया..
खो जाओ..
अरे आयो न,
के थक गयी, है ज़िन्दगी 
सो जाओ... 

अरे आओ न
कि जाँ गयी, जहाँ गया..
खो जाओ..
अरे आयो न,
के थक गयी, है ज़िन्दगी 


सो जाओ... 

ना चाँद न सवेरा, अँधेरा ही अँधेरा..
ना चाँद न सवेरा, अँधेरा ही अँधेरा..
है रूहों का बसेरा, सो जाओ..

हवा थे हवा थे हवा 
हवा थे हवा हुए बाकी तो खला 
हवा थे हवा थे हवा 



हवा थे हवा हुए 
बाकी तो खला 
कभी थे तो कभी नहीं 
कभी देखा भी नहीं,
बाकी तो खुदा, ओ...

ये था अजल से था, उसके फज़ल से था 
बड़ा काम था, जो ज़मीन पर 
वो तो लिख दिया न ज़बींन पर
जो गुज़र गयी वो गुज़र गयी 
बेवजह यहाँ न रहो मियाँ
चलो मियाँ,  
सब्र ले लो...कब्र ले लो 
घर में आओ... 

अरे आओ न
कि जाँ गयी, जहाँ गया..
खो जाओ..
अरे आयो न,
के थक गयी, है ज़िन्दगी 
सो जाओ...



इन दोनों गानों को आप चाहे तो यहाँ से डाउनलोड कर के सुन सकते हैं.

Haider Movie, Haider Movie Songs, Bulbul-e-Bismil, Aao na, 

No comments:

Post a Comment

We do our best to provide you with the correct lyrics. However, Sometimes we make mistakes. So If you find any mistake in the lyrics, Please let us know in the comment.