कह-मुकरियाँ(२) - आमिर खुसरो और भारतेन्दु हरिश्चंद्र

कुछ और कह-मुकरियाँ  आमिर खुसरो की...


१. अर्ध निशा वह आया भौन
सुंदरता बरने कवि कौन
निरखत ही मन भयो अनंद
ऐ सखि साजन? ना सखि चंद!

२. शोभा सदा बढ़ावन हारा
आँखिन से छिन होत न न्यारा
आठ पहर मेरो मनरंजन
ऐ सखि साजन? ना सखि अंजन!

३. जीवन सब जग जासों कहै
वा बिनु नेक न धीरज रहै
हरै छिनक में हिय की पीर
ऐ सखि साजन? ना सखि नीर!

४. बिन आये सबहीं सुख भूले
आये ते अँग-अँग सब फूले
सीरी भई लगावत छाती
ऐ सखि साजन? ना सखि पाती!

५. सगरी रैन छतियां पर राख
रूप रंग सब वा का चाख
भोर भई जब दिया उतार
ऐ सखि साजन? ना सखि हार!

६. पड़ी थी मैं अचानक चढ़ आयो
जब उतरयो तो पसीनो आयो
सहम गई नहीं सकी पुकार
ऐ सखि साजन? ना सखि बुखार!

७. सेज पड़ी मोरे आंखों आए
डाल सेज मोहे मजा दिखाए
किस से कहूं अब मजा में अपना
ऐ सखि साजन? ना सखि सपना!

८. बखत बखत मोए वा की आस
रात दिना ऊ रहत मो पास
मेरे मन को सब करत है काम
ऐ सखि साजन? ना सखि राम!

९. सरब सलोना सब गुन नीका
वा बिन सब जग लागे फीका
वा के सर पर होवे कोन
ऐ सखि ‘साजन’ना सखि! लोन(नमक)

१०. सगरी रैन मिही संग जागा
भोर भई तब बिछुड़न लागा
उसके बिछुड़त फाटे हिया’
ए सखि ‘साजन’ ना, सखि! दिया(

११राह चलत मोरा अंचरा गहे।
मेरी सुने न अपनी कहे
ना कुछ मोसे झगडा-टंटा
ऐ सखि साजन ना सखि कांटा

१२.बरसा-बरस वह देस में आवे,
मुँह से मुँह लाग रस प्यावे।
वा खातिर मैं खरचे दाम,
ऐ सखि साजन न सखि! आम

१३नित मेरे घर आवत है,
रात गए फिर जावत है।
मानस फसत काऊ के फंदा,
ऐ सखि साजन न सखि! चंदा

१४.
आठ प्रहर मेरे संग रहे,
मीठी प्यारी बातें करे
श्याम बरन और राती नैंना,
ऐ सखि साजन न सखि! मैंना

१५.घर आवे मुख घेरे-फेरे,
दें दुहाई मन को हरें,
कभू करत है मीठे बैन,
कभी करत है रुखे नैंन
ऐसा जग में कोऊ होता,
ऐ सखि साजन न सखि! तोता

साथ ही कुछ और कह मुकरियां, भारतेन्दु जी की 



१ 
रूप दिखावत सरबस लूटै
फंदे मैं जो पड़ै न छूटै
कपट कटारी जिय मैं हुलिस
क्यों सखि साजन ? नहिं सखि पुलिस!

२.
एक गरभ मैं सौ सौ पूत
जनमावै ऐसा मजबूत
करै खटाखट काम सयाना
का सखि साजन ? नहिं छापाखाना!

३.
सतएँ अठएँ मों घर आवै
तरह तरह की बात सुनावै
घर बैठे ही जोड़ै तार
क्यों सखि सजन ? नहिं अखबार!


नई नई नित तान सुनावै
अपने जाल मैं जगत फँसावै
नित नित हमैं करै बल-सून
क्यों सखि साजन ? नहिं कानून!

५.
लंगर छोड़ि खड़ा हो झूमै
उलटी गति प्रति कूलहि चूमै
देस देस डोलै सजि साज
क्यों सखि साजन ? नहीं जहाज!

No comments:

Post a Comment

We do our best to provide you with the correct lyrics. However, Sometimes we make mistakes. So If you find any mistake in the lyrics, Please let us know in the comment.