ईद के मौके पर नजीक अकबराबादी की नज्में - १

Eid Nazm Shayari

शाद था जब दिल वह था और ही ज़माना ईद का।
अब तो यक्सां है हमें आना न जाना ईद का॥

दिल का खू़न होता है जब आता है अपना हमको याद।
आधी-आधी रात तक मेंहदी लगाना ईद का।

आंसू आते हैं भरे जब ध्यान में गुज़रे है आह।
पिछले पहर से वह उठ-उठ कर नहाना ईद का।

इश्र तक जाती नहीं ख़ातिर से इस हसरत की बू।
इत्र बग़लों में वह भर-भर कर लगाना ईद का।

होंठ जब होते थे लाल, अब आंखें हो जाती हैं सुर्ख।
याद आता है जो हमको पान खाना ईद का।

दिल के हो जाते हैं टुकड़े जिस घड़ी आता है याद।
ईदगाह तक दिलबरों के साथ जाना ईद का।

गुलइज़ारों के मियां मिलने की ख़ातिर जब तो हम।
ठान रखते थे महीनों से बहाना ईद का।

अब तो यूं छुपते हैं जैसे तीर से भागे कोई।
तब बने फिरते ोि हम आप ही निशाना ईद का।

नींद आती थी न हरगिज, भूक लगती थी ज़रा।
यह खुशी होती थी जब होता था आना ईद का।

Eid Special Playlist by Mahfil : 

No comments:

Post a Comment

We do our best to provide you with the correct lyrics. However, Sometimes we make mistakes. So If you find any mistake in the lyrics, Please let us know in the comment.